बिना निबंधन संचालित सतगुरु इलेक्ट्रॉ होम्योपैथ पर 50 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
बिना निबंधन संचालित सतगुरु इलेक्ट्रॉ होम्योपैथ पर 50 हजार जुर्माना

बैठक में क्लिनिकों के निबंधन, नवीनीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति एवं जिला निबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में क्लिनिकों के निबंधन, नवीनीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान दो क्लिनिक को निबंधन के लिए अनुमोदित किया गया, जबकि एक क्लिनिक का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश एसडीओ को दिया गया. वहीं दो क्लिनिक में चिकित्सक परिवर्तन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी. डीसी ने पूर्व में कांति क्लिनिक व कामदेव प्रसाद होम्यो क्लिनिक पर लगाये गये जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, मकसूद आलम क्लिनिक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए औषधि निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही बिना निबंधन संचालित हो रहे सतगुरु इलेक्ट्रॉ होम्योपैथ पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. बैठक में डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola