खुद को उपेक्षित नहीं समझें दिव्यांग बच्चे

Updated at : 01 Apr 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
खुद को उपेक्षित नहीं समझें दिव्यांग बच्चे

कोडरमा बाजार : उत्क्रमित मवि लोचनपुर में समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिलास्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक पुरेंद्र विक्रम शाही, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा चंडी चरण राय ने संयुक्त रूप से किया. […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : उत्क्रमित मवि लोचनपुर में समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिलास्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक पुरेंद्र विक्रम शाही, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा चंडी चरण राय ने संयुक्त रूप से किया.

प्रतियोगिता में सभी छह प्रखंडों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने जलेबी दौड़, सुई धागा रेस, चित्रांकन, निबंध, बैलून फुलाना, बादाम फोड़ना, म्यूजिकल चेयर आदि में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. मौके पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज के समय में दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में सामान्य बच्चे से पीछे नहीं हैं.

अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर आज ये ऊंचे पदों पर आसीन हैं. उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कहते हुए कहा कि शिक्षा से ही आप सभी का सर्वांगीण विकास हो सकता है. कहा कि आपलोग अपने को उपेक्षित न समझें. सर्वशिक्षा अभियान कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जो आगे चलकर उनकी उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा. डीएसई पीवी शाही ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों में बौद्धिक, शारीरिक मानसिक क्षमता विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

एडीपीओ रंजन ने कहा कि पूरे प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने जिस तरह से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, उससे यह प्रतीत होता है कि यदि इन पर और विशेष ध्यान दिया जाये, तो ये सामान्य बच्चों से कभी पीछे नहीं रहेंगे. माकपा के जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि आज के दिन में दिव्यांग बच्चों को जो सराहना/प्रोत्साहन मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है.

धन्यवाद ज्ञापन नलिनी रंजन व संचालन राजेश्वर पांडेय ने किया. मौके पर कुमार राज, राधा सिंह, दीपक कुमार, विकास यादव, निरंजन कुमार, राजीव रंजन, सत्यप्रकाश गुप्ता, बजरंगी सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola