हमला, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
Updated at : 16 Dec 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के कानीकेंद जंगल के समीप बसे गांव केंदुआडीह निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही नौ आदिवासी युवकों पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट करने तथा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये आवेदन में महिला ने कहा […]
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के कानीकेंद जंगल के समीप बसे गांव केंदुआडीह निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही नौ आदिवासी युवकों पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट करने तथा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है.
थाना में दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि वह आदिवासी बहुय गांव में रहती है. बीती रात इसी गांव के मंजू मांझी, सोमर मांझी, राजू मांझी, फुच्चु मांझी, गुलाब मरांडी, बबूवा मरांडी, लेंगरा मरांडी, रामकिशुन मरांडी व छोटन मांझी के दामाद मेरे घर में घुस आये और हमला किया. उक्त लोगों ने छोटी पुत्री के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया.
उक्त लोग बेटी की शादी के लिए घर में रखे 85 हजार रुपये, लाखों के जेवरात व बरतन भी लूट लिये. बीच बचाव करने आये मेरे दामाद रहुफ अंसारी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




