मत्सय पालन को लेकर मरकच्चो में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
मत्सय पालन को लेकर मरकच्चो में प्रशिक्षण कार्यक्रम

विशेषज्ञों ने उन्नत बीज चयन, संतुलित आहार तथा रोग नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

मरकच्चो. मत्सय पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड के पंचखेरो जलाशय के समीप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में फिशरी विभाग के उप निदेशक शंभु प्रसाद यादव, आरआरएम गौतम कुमार, आइबी ग्रुप के टेक्निकल हेड प्रकाश रंजन व मछली दाना के डीलर आयुष खेमका के साथ- साथ स्थानीय मछली पालकों ने भाग लिया. इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्नत बीज चयन, संतुलित आहार तथा रोग नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है. अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा मछली पालन के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं. मौके पर सिकंदर वर्मा, कामदेव वर्मा, अजीत वर्मा, प्रदीप पासवान, महेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, भीम कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, मुकेश यादव, पंकज कुमार, साल्टी कुमार, महावीर प्रसाद वर्मा, प्रभु प्रसाद वर्मा, किशोर प्रसाद वर्मा समेत कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola