हम को भी तारो प्रभु हम को भी तारो…पर झूमे श्रृद्धालु

Updated:
विज्ञापन
हम को भी तारो प्रभु हम को भी तारो…पर झूमे श्रृद्धालु

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर का 70वां वार्षिक उत्सव

विज्ञापन

: श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर का 70वां वार्षिक उत्सव झुमरीतिलैया. हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. अड्डी बंगला रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स परिवार द्वारा निर्मित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर का 70वां वार्षिक उत्सव मनाया गया. मौके पर जय सियाराम सत्संग समिति की आशा वर्णवाल की टीम द्वारा आरती, ज्योत, सुंदरकांड पाठ किया गया. कार्यक्रम में बजरंगबली के समकक्ष माथा टेक कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम को लेकर बाबा का अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र बिंदु बना. भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. गोकुल शर्मा ने तुम हो राम के दास हम तुम्हारे दास… भजन प्रस्तुत किया. उसके बाद पटना से आये माधो सुल्तानिया ने तारा है सारा जमाना प्रभु हम को भी तारो, हम को भी तारो प्रभु हम को भी तारो. अंजलि का लाला बड़ा मतवाला, हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा…मुझे बाबा आपका सहारा …जैसे भजन प्रस्तुत किये. वहीं ममता चौधरी, पूनम शर्मा, गिरधारी सोमानी, सत्यम कुमार, मनोज माथुर व अन्य भजन गायकों ने बाबा भोले शंकर, श्याम बाबा, राणीसती दादीजी सहित भोजपुरी, राजस्थानी, क्लासिकल आधारित भजन प्रस्तुत किये. मौके पर चौधरी परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, अग्रवाल समाज, जैन समाज, महेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज आदि शामिल हुए. वहीं दूसरी ओर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, जहां विनोद चौरसिया सहित कई गायकों ने भजन प्रस्तुत किया. खुदरा पट्टी स्थित मनहारण महावीर कुटिया में रामायण पाठ तथा चमत्कारी बाबा हनुमान मंदिर रांची-पटना रोड स्थित हनुमान मंदिर अड्डी बंगला रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola