सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल

Updated:
विज्ञापन
सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल

अनुग्रह नारायण रोड से 12372 साप्ताहिक ट्रेन से कोडरमा लौट रहे थे.

विज्ञापन

जयनगर. धनबाद-गया रेलखंड पर सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर 61 वर्षीय नंदलाल साव गंभीर रूप से घायल हो गये. वे अनुग्रह नारायण रोड से 12372 साप्ताहिक ट्रेन से कोडरमा लौट रहे थे. ट्रेन के कोडरमा में नहीं रुकने पर उन्होंने सरमाटांड़ के पास ट्रेन से उतरने की कौशिक की और गिर पडे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ग्लोबल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

चंदवारा. ग्लोबल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. डायरेक्टर आरपी वर्मा ने अंक प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस सत्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. उन्होंने बच्चों और अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी. मौके पर गोकुल पंडित, भागीरथ यादव, संतोष यादव, दिलीप यादव, सूरज कुमार, राजेंद्र यादव, मुकेश कुमार, मनोज राणा, चंद्रभूषण कुमार, महेश कुमार, संजीत कुमार, भीम कुमार यादव, मुन्ना कुमार के अलावे शिक्षक महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिक्षिका निशा कुमारी, पूनम कुमारी, राखी कुमारी, निधि कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola