ग्रिजली कॉलेज में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: प्राचार्य

विज्ञापन

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: प्राचार्य कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला शिक्षा पर विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया. मौके पर एलुमनी मोना सिन्हा ने वर्तमान समाज में महिला शिक्षा के महत्व, चुनौतियों एवं सशक्तीकरण की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा और महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार आदि मौजूद थे. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola