मां काली महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा

Updated at : 10 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
मां काली महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा

मां काली महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा 10कोडपी3सजा मां का दरबार.10कोडपी4,5शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व श्रद्धालु.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया धार्मिक संगठन काली मंदिर महिला समिति की ओर से मां काली महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को सामंता काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में गाड़ी में मां काली का भव्य दरबार सजाया गया. शोभायात्रा में शामिल […]

विज्ञापन

मां काली महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा 10कोडपी3सजा मां का दरबार.10कोडपी4,5शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व श्रद्धालु.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया धार्मिक संगठन काली मंदिर महिला समिति की ओर से मां काली महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को सामंता काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में गाड़ी में मां काली का भव्य दरबार सजाया गया. शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भजन कीर्तन के साथ अड्डी बंगला व दुर्गा मंडप प्रांगण होते हुए पुन: सामंता काली मंदिर पहुंची. महिलाएं चुनर ओढ़ कर भजन कीर्तन व नृत्य कर रही थी. भजन कलाकारों में राकेश सिंह ने किसने सजाया मैया तुझे, सरोजनी देवी ने गजब की महिमा व सुदेश छाबड़ा ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा भजन प्रस्तुत किया. की बोर्ड पर शशि चंदेल, नाल पर विवेक सिंह व पेड पर आनंद मुखर्जी ने संगत दी. महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मां काली की अखंड ज्योत जलायी जायेगी. इसका समापन 12 दिसंबर को संध्या पांच बजे होगा. शोभायात्रा में हेमा ओझा, डाॅ बी रानी, जसवीर कालरा, सविता सेठ, मंजू देवी, किरण देवी, पुष्पा सेठ, मंजू संघई, मीरा सोनी, रीना सिंह, पूनम सेठ, देवमनि देवी, आशा वर्णवाल, पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह, रूबिता देवी, मीना देवी, रेणु सिन्हा, विद्या देवी, ज्योति जायसवाल, मुकेश सिंह, हृदय नारायण चौधरी, मंजू साव, प्रभु विश्वकर्मा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola