मतदाता सूची से नाम गायब, जतायी आपत्ति
Updated at : 27 Oct 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड अंतर्गत बेकोबार दक्षिणी पंचायत निवासी लक्ष्मण मंडल ने पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब रहने का विरोध जताते हुए बीडीओ व जेएसएस के समक्ष आपत्ति जतायी. श्री मंडल ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची के भाग संख्या 142 में पंचायत के 65 […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड अंतर्गत बेकोबार दक्षिणी पंचायत निवासी लक्ष्मण मंडल ने पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब रहने का विरोध जताते हुए बीडीओ व जेएसएस के समक्ष आपत्ति जतायी.
श्री मंडल ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची के भाग संख्या 142 में पंचायत के 65 लोगों का नाम था. मगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में आये मतदाता सूची में सभी का नाम गायब है. इसमें क्रम संख्या 454 में दुलारी देवी (पति टुकलाल साव), क्रमश: सुमा देवी (पति महेंद्र दास), विजय साव, टुकलाल साव, गेंडा सुंडी (पिता योगराज साव), रामचंद्र साव (पिता तिलक साव) क्रम संख्या 361 में विजय पासवान (पिता बैजनाथ पासवान)व क्रम संख्या 362 में चेतनी देवी (पति लक्ष्मण मंडल) सहित 60 से 62 लोगों का नाम गायब है. आपति जताने वालों में श्री मंडल के अलावा अजय पांडेय, शिबू मंडल, बंधन साव, गणेश प्रसाद के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




