बिजली की कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त

Updated:
विज्ञापन
बिजली की कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

डोमचांच .भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार-बार बिजली जाने की समस्या लगातार बनी हुई है. गर्मी की शुरुआत के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कभी घंटों तक बिजली गुल रहना, तो कभी बार बार ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी में पंखा और कूलर बंद रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों की हालत खराब हो रही है.

नगर अध्यक्ष ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

डोमचांच . डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और डोमचांच नगर पंचायत में बढ़े होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर चर्चा की. आदित्य साहू ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के सामने उठायेंगे और समाधान के लिए काम करेंगे. उन्होंने उमेश वर्मा से कहा कि वे होल्डिंग टैक्स कम करने के लिए मुख्य बिंदुओं को लिखित में दें, ताकि वे सरकार से मिलकर बात कर सकें.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola