चलती ट्रेन से कूदी युवती, घायल
Updated at : 25 Oct 2015 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : चलती ट्रेन से कूदने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना क्षेत्र के सहाना रोड छोटकीबागी निवासी 28 वर्षीय अमृता माथुर (पिता स्व गनौरी प्रसाद) शुक्रवार की रात कोडरमा स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने आयी थी. उक्त ट्रेन के पहले हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस टेक्निकल कारण […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : चलती ट्रेन से कूदने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना क्षेत्र के सहाना रोड छोटकीबागी निवासी 28 वर्षीय अमृता माथुर (पिता स्व गनौरी प्रसाद) शुक्रवार की रात कोडरमा स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने आयी थी. उक्त ट्रेन के पहले हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस टेक्निकल कारण से कोडरमा स्टेशन पर रुक गयी.
अमृता, उसका भाई व दो अन्य लोग हावड़ा राजधानी को भुवनेश्वर राजधानी समझकर उसपर सवार हो गये. इस बीच ट्रेन खुल गयी. ट्रेन में उन्हें पता चला की उक्त ट्रेन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नहीं है. इतना जानते ही उतरने के ख्याल से सभी बारी-बारी ट्रेन से कूदने लगे. अमृता भी ट्रेन से कूदने के दौरान प्लेटफार्म पर गिर गयी. जीआरपी ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया. अमृता दिल्ली में काम करती है. वह दिल्ली जाने के लिए निकली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




