कोडरमा जिले में बीमा योजनाओं का बुरा हाल
Updated at : 31 Jul 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने जतायी नाराजगी कोडरमा बाजार : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अन्य बीमा योजनाओं की समीक्षा हुई. इस दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की स्थिति काफी खराब है. इन योजनाओं को लेकर निर्धारित किये गये […]
विज्ञापन
डीसी ने जतायी नाराजगी
कोडरमा बाजार : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अन्य बीमा योजनाओं की समीक्षा हुई. इस दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की स्थिति काफी खराब है.
इन योजनाओं को लेकर निर्धारित किये गये लक्ष्य से बैंक काफी पीछे है. बैंक अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई तक दो लाख लोगों को बीमा योजना का लाभ देना था, पर अभी तक 66 हजार लोगों का फॉर्म ही भरा गया है. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी व हर हाल में योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने चार, पांच व 6 अगस्त को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर बीमा योजना से संबंधित फॉर्म लोगों से लेने का निर्देश दिया. वहीं बैंक प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रचार-प्रसार के अभाव में बीमा योजना लक्ष्य से पीछे है.
इस पर उपायुक्त ने डीपीआरओ को प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रति वर्ष 12 रुपये का प्रीमियम बीपीएल परिवारों का सरकार की ओर से भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




