आइआइटी में ओबीसी कोटा में सूरज को 2334वां रैंक
Updated at : 25 Jul 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम मकतपुर निवासी अधिवक्ता लक्ष्मण चौधरी व शिक्षिका देवंती देवी के पुत्र सूरज कुमार ने आइआइटी परीक्षा में ओबीसी कोटा में 2334वां रैंक प्राप्त किया है. उसका नामांकन आइआइटी खड़गपुर में हुआ है. फिलहाल सूरज खड़गपुर में आगे की पढ़ाई कर रहा है. सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व […]
विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के ग्राम मकतपुर निवासी अधिवक्ता लक्ष्मण चौधरी व शिक्षिका देवंती देवी के पुत्र सूरज कुमार ने आइआइटी परीक्षा में ओबीसी कोटा में 2334वां रैंक प्राप्त किया है. उसका नामांकन आइआइटी खड़गपुर में हुआ है. फिलहाल सूरज खड़गपुर में आगे की पढ़ाई कर रहा है.
सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया. सूरज ने दसवीं की परीक्षा डीएवी झुमरीतिलैया से पास की. 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था. 12वीं में उसे 95 प्रतिशत अंक मिले थे. उसने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है. सूरज की सफलता पर बाबूलाल चौधरी, किरण कुमारी, अनुराधा कुमारी, ज्योति व प्रियंका ने उसे बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




