शिविर लगा कर केसीसी का वितरण

Updated at : 14 Jul 2015 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर लगा कर केसीसी का वितरण

14कोडपी6कृषि वाहन का चाभी देते बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार.सतगावां. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को शिविर लगा कर केसीसी का वितरण किया गया. इस दौरान केसीसी के 22 आवेदन जमा लिए गये. बैंक ऑफ इंडिया बासोडीह शाखा की ओर से एक किसान वाहन व आठ किसानों को केसीसी का पासबुक दिया गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार […]

विज्ञापन

14कोडपी6कृषि वाहन का चाभी देते बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार.सतगावां. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को शिविर लगा कर केसीसी का वितरण किया गया. इस दौरान केसीसी के 22 आवेदन जमा लिए गये. बैंक ऑफ इंडिया बासोडीह शाखा की ओर से एक किसान वाहन व आठ किसानों को केसीसी का पासबुक दिया गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने किसान वाहन की चाभी लाभुक को सौंपी. झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से 25 किसानों को केसीसी का पासबुक दिया गया. वहीं बैंक ऑफ इंडिया सतगावां के द्वारा 11 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किये गये. मौके पर बासोडीह शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, बीसीओ सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, बीटीएम त्रिपुरारी शर्मा, कृषक मित्र सुरेंद्र पांडेय, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद थे.डोमचांच. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर लगा कर 95 किसानों के बीच केसीसी का वितरण किया गया. वहीं बैंक ऑफ इंडिया मसमोहना शाखा के द्वारा तीन लोग रामेश्वर प्रसाद, जीवलाल प्रसाद व मंजू देवी को ऋण दिया गया. शिविर में 52 आवेदन आये. मौके पर बीडीओ नारायण राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि भरत नारायण मेहता, कृषि सांसद प्रतिनिधि प्रमेश्वर यादव, बीटीएम प्रमोद कुमार, शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, अजय पंडित, राजू कुमार, किशोर यादव, कुलदीप राम, अरविंद कुमार, मेघलाल सिंह, दिनेश यादव, देवेंद्र कुमार मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola