मतदाता सूची को लेकर विशेष कैंप लगायें : बीडीओ

Updated at : 11 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर विशेष कैंप लगायें : बीडीओ

डोमचांच. प्रखंड कार्यालय में बीएलओ की बैठक बीडीओ नारायण राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 जुलाई को मतदाता सूची को लेकर विशेष कैंप लगाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बीएलओ को सभी मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार से जोड़ने तथा मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि विशेष […]

विज्ञापन

डोमचांच. प्रखंड कार्यालय में बीएलओ की बैठक बीडीओ नारायण राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 जुलाई को मतदाता सूची को लेकर विशेष कैंप लगाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बीएलओ को सभी मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार से जोड़ने तथा मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि विशेष कैंप में मतदाता सूची में सुधार के साथ ही नाम जोड़ने व हटाने का भी काम होगा. बैठक के दौरान उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन की स्थिति भी सुधारने को कहा. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण होगा. हालांकि बैठक से कुछ बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर उनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, इधर, एक अन्य बैठक मतदाता सूची के विखंडीकरण की समीक्षा को लेकर हुई. बैठक में डीआइओ सुभाष प्रसाद, राजदेव महतो, प्रमुख शालिनी गुप्ता, बीडीओ नारायण राम, पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि भरत नारायण मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola