आइडियल के चार बच्चों को मिली छात्रवृत्ति

Updated at : 09 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
आइडियल के चार बच्चों को मिली छात्रवृत्ति

9कोडपी7वितरण करते निदेशक कन्हाय चंद्र यादव.जयनगर. शिक्षा विकास परियोजना पटना की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस डंडाडीह के चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. गुरुवार को एक सादे समारोह में विद्यालय के निदेशक कन्हाय चंद्र यादव ने चयनित विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया. प्राप्तांक के […]

विज्ञापन

9कोडपी7वितरण करते निदेशक कन्हाय चंद्र यादव.जयनगर. शिक्षा विकास परियोजना पटना की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस डंडाडीह के चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. गुरुवार को एक सादे समारोह में विद्यालय के निदेशक कन्हाय चंद्र यादव ने चयनित विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया. प्राप्तांक के अनुसार सौरभ कुमार सिंह को दो हजार, अंकित यादव व संतोष कुमार साव को 1600 तथा अजीत यादव को 1200 रुपये दिये गये. निदेशक श्री यादव ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर प्राचार्य रामकिशुन यादव, शिक्षक सुनील कुमार, राजेंद्र राम, पंकज कुमार, रंजीत राणा, सुनील साव, उपेंद्र साहू, बबीता कुमारी, इरशाद आलम, रेशमा प्रवीण, तरन्नुम प्रवीण, राजेंद्र यादव, शंभु शर्मा, पम्मी तिवारी, चमेली शर्मा, संदीप साव आदि मौजूद थे. विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक मथुरा राम, राम कृष्ण पंडित, मुखिया महेश साव, खगेंद्र राम, पंसस सहदेव जायसवाल, रामदेव यादव, अशोक यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola