भूमि अधिग्रहण बिल आम जन के हित में नहीं : भागीरथ

8 कोडपी 1…धरना पर बैठे युवा कांग्रेस के नेता.युवा कांग्रेस ने धरना दियाकोडरमा बाजार. कोडरमा जिला युवा कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल व कोडरमा जिला में व्याप्त जन समस्या के विरोध में समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया. नेतृत्व अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल जबरन आम […]
8 कोडपी 1…धरना पर बैठे युवा कांग्रेस के नेता.युवा कांग्रेस ने धरना दियाकोडरमा बाजार. कोडरमा जिला युवा कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल व कोडरमा जिला में व्याप्त जन समस्या के विरोध में समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया. नेतृत्व अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल जबरन आम जनता पर थोपा जा रहा है. यह बिल किसानों व आम लोगों के लिए धोखा है. श्री पासवान ने कोडरमा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग प्रशासन से की. मौके पर प्रभात कुमार राम, संतोष कुमार यादव, मथुरा यादव, अजय कुमार यादव, विक्की कुमार, पिंटू यादव, महेश सिंह, अनिल कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, रोशन कुमार, रामकुमार शाही, रामविलास सिंह, बिट्टू कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. धरना के बाद छह सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. इसमें जिले में लंबित पेयजलापूर्ति योजना शुरू करने, बिछायी गयी पाइप लाइन को पानी टंकी से जोड़ कर पेयजल उपलब्ध कराने, बिजली की आपूर्ति कम से कम 16 घंटे प्रतिदिन करने, नगर पर्षद व नगर पंचायत में जलजमाव की समस्या दूर करने, जिले के सभी प्रखंडों के कुओं व नाली में डीडीटी का छिड़काव कराने, ट्रैफिक समस्या का निदान आदि शामिल है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




