पेंशनर समाज की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज कोडरमा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें 6 जनवरी 2015 को जिले के सेवानिवृत शिक्षकों को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री में प्रोन्नति दी गयी थी, मगर इनका वेतन निर्धारण नहीं किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक से […]
कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज कोडरमा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें 6 जनवरी 2015 को जिले के सेवानिवृत शिक्षकों को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री में प्रोन्नति दी गयी थी, मगर इनका वेतन निर्धारण नहीं किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की गयी कि इनका वेतन निर्धारण कर इन्हें लाभान्वित किया जाये. जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत कर्मियों का ग्रड पे जोड़ कर पेंशन निर्धारण करने का आदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था. मगर बैंक इस मामले में शिथिलता बरत रही है.मांग किया कि अविलंब इनके पेंशन का पुनरीक्षण कर इन्हें लाभ दिया जाये. इस मौके पर साधुराम चौधरी, बलदेव मोदी, नारायण सिंह, शंभु नाथ मेहता, मोती देवी, सावित्री देवी, कृष्ण कुमार, बाबूलाल प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




