रिंग रोड के कालीकरण की मांग

8कोडपी8प्लांट के रिंग रोड की खस्ता हालत.जयनगर. 32 गांव के विस्थापितों के लिए डीवीसी प्रबंधन की ओर से बनाये गये रिंग रोड की स्थिति दयनीय हो गयी है. फिलहाल इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इससे डुमरडीहा, सिंगारडीह, खेडोबर, गांधी नगर, करियावां आदि गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है. […]
8कोडपी8प्लांट के रिंग रोड की खस्ता हालत.जयनगर. 32 गांव के विस्थापितों के लिए डीवीसी प्रबंधन की ओर से बनाये गये रिंग रोड की स्थिति दयनीय हो गयी है. फिलहाल इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इससे डुमरडीहा, सिंगारडीह, खेडोबर, गांधी नगर, करियावां आदि गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है. दूसरी ओर प्लांट परिसर के अंदर डीवीसी ने चमचमाती हुई सड़क बनायी है. स्थानीय पंसस अर्जुन चौधरी, दामोदर यादव, उप मुखिया शिवकुमार यादव, उमेश यादव, अरुण कुमार यादव, वार्ड सदस्य बिंदवा देवी, मुन्ना यादव, चिंतामणि यादव, अरुण कुमार यादव आदि ने प्रबंधन से रिंग रोड का कालीकरण करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




