यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की पहल शुरू

कोडरमा बाजार. झुमरीतिलैया शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ व सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पहल शुरू हो गयी है. इसके तहत मॉल, प्रतिष्ठान दुकान के सामने अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालो को नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस के तहत सुधार के लिए 15 दिन का समय […]
कोडरमा बाजार. झुमरीतिलैया शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ व सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पहल शुरू हो गयी है. इसके तहत मॉल, प्रतिष्ठान दुकान के सामने अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालो को नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस के तहत सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है. पुलिस निरीक्षक यातायात द्वारा भेजे जा रहे नोटिस में कहा गया है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पार्किंग स्थल को छोड़ कर अन्य जगह पर वाहन नहीं लगाया जाये. प्रतिष्ठानों के बाहर सामान न रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




