राजस्थान में मिली कोडरमा की दो लड़कियां

कोडरमा : जिले की दो नाबालिग लड़कियां राजस्थान के अलवर से बरामद हुईं. दोनों बच्चियों को राजस्थान के अलवर जिले की चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्यों ने ट्रेन में देखा. उसके बाद दोनों को अपने साथ ले गये. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वर्षों पूर्व घर से निकल गयी थी. पूछने पर दोनों […]
कोडरमा : जिले की दो नाबालिग लड़कियां राजस्थान के अलवर से बरामद हुईं. दोनों बच्चियों को राजस्थान के अलवर जिले की चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्यों ने ट्रेन में देखा. उसके बाद दोनों को अपने साथ ले गये. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वर्षों पूर्व घर से निकल गयी थी. पूछने पर दोनों ने अपना नाम, पिता का नाम व घर का पता बताया.
संस्था की कार्यकर्ता संगीता को एक लड़की ने बताया कि उनके पिता शराब पीकर घर में परेशान करते थे. इसलिए वह घर छोड़ कर आ गयी. रास्ते में साथ में मौसेरी बहन को भी ले लिया. चाइल्ड लाइन ने इसकी जानकारी कोडरमा के सीडब्ल्यूसी को दी. दोनों बच्चियों को कोडरमा लाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि बच्चियां वहां कैसे गयीं और इतने वर्ष तक क्या किया. यह उनके आने के बाद ही पता चल पायेगा. संभवत चार-पांच दिन में वे यहां आयेंगी. हम लोग इनके परिजनों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




