खेल समाज के हर वर्ग को जोड़ने की ताकत रखता है : हर्षधर

Updated:
विज्ञापन
खेल समाज के हर वर्ग को जोड़ने की ताकत रखता है : हर्षधर

विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

विज्ञापन

: विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित झुमरीतिलैया. अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर अग्रसेन भवन में समारोह आयोजित कर जिले के योगासन, कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि नगर पर्षद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने इन्हें सम्मानित किया. श्री हर्षधर ने कहा कि खेल समाज के हर वर्ग को जोड़ने की ताकत रखता है. खेल को जीवन का हिस्सा बनायें. मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने श्री हर्षधर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित : योग प्रशिक्षक आकाश कुमार सेठ के अलावा योग में नमन जैन, दीक्षित राज, शिवम कुमार, पीहू कुमारी, तनुश्री, अनुश्री, लवली कुमारी, राखी राणा, पल्लवी कुमारी, पलक कुमारी, कबड्डी में विल्सन पॉल एवं क्रिकेट में रोहित भारती को सम्मानित किया गया. कैरम में सिंगल में विजेता रहे आयुष केडिया व डबल में राज पच्चीसिया और अतुल खेतान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी राज पच्चीसिया, मंच के संयोजक अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, परियोजना निदेशक रौनक काशलीवाल, नमन जैन, ऋषभ पहाड़िया, आइपीपी राहुल जैन, आयुष पोद्दार, चंद्रशेखर जोशी, अर्जुन संघई, आयुष केडिया, अंकित केडिया, राहुल चौधरी, प्रतीक जैन, पीयूष सहल, ईशान जैन, शिवेश पचीसिया, शुभम चौधरी, अनुराग हिसारिया, सुशील जैन उर्फ मामा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola