सिलिंडर नहीं मिलने से गुस्साये लोगों ने जाम की सड़क

Updated:
विज्ञापन
सिलिंडर नहीं मिलने से गुस्साये लोगों ने जाम की सड़क

मरकच्चो के त्रिदेव इंडेन गैस एजेंसी में दो अप्रैल से नहीं मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन

: मरकच्चो के त्रिदेव इंडेन गैस एजेंसी में दो अप्रैल से नहीं मिल रहा सिलिंडर : कब उपलब्ध होगा सिलिंडर इसका भी स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से नाराज हुए लोग मरकच्चो. प्रखंड में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है़ पिछले कई दिनों से एजेंसी में गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं रहने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे से त्रिदेव इंडेन गैस एजेंसी के समीप गैस सिलिंडर को सड़क पर रखकर लोगों ने मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. लोगों का कहना था कि दो अप्रैल के बाद से एजेंसी में गैस उपलब्ध नहीं है. वे लोग सिलिंडर लेकर एजेंसी आ रहे हैं और फिर मायूस होकर लौट जाना पड़ रहा है़ गैस नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो रही है. किस दिन गैस मिलेगी, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी एजेंसी द्वारा नहीं दी जा रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि केवाइसी के नाम पर भी वसूली की जा रही है. सड़क जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ हुलास महतो, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, एमओ जमीला खातून व कई पुलिस पदाधिकारी व जवान जाम स्थल पर पहुंचे़ पदाधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया, फिर जाम हटा लिया गया. जाम करीब डेढ़ घंटे तक रहा. जाम हटने के बाद आवागन सुचारू हुआ.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola