तिलैया के झलपो में बंद घर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
तिलैया के झलपो में बंद घर से लाखों की चोरी

बेटी के एडमिशन के लिए कोटा राजस्थान गया था परिवार

विज्ञापन

: बेटी के एडमिशन के लिए कोटा राजस्थान गया था परिवार

झुमरीतिलैया. झलपो मस्जिद रोड में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है़ चोरों ने झलपो रोड निवासी फहीम खान के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली़ घटना को लेकर फहीम खान ने मामला दर्ज कराया है़ आवेदन में फहीम ने कहा है कि 28 मार्च 2026 को मैं अपनी बेटी के एडमिशन के सिलसिले में कोटा, राजस्थान गया हुआ था़ जब मैं सात अप्रैल को घर लौटा, तब देखा कि मेरे घर में चोरी हो चुकी है़ घर के पीछे के रास्ते से चोरों ने प्रवेश किया और घर के अंदर रखी आलमारी को तोड़ दिया़ सोने, चांदी के जेवरात, लैपटॉप तथा लगभग एक लाख रुपये नकद चुरा ले गये. फहीम की पत्नी के अनुसार, चोरों ने चार से पांच लाख के गहने और नकद की चोरी की है. घर में स्नैक्स खाया, कोल्ड ड्रिंक पी और एसी भी चलाया. चोरों ने बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है़

सतगावां में मारपीट में युवक घायल

सतगावां. योगीडीह में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया़ घायल की पहचान विक्रम कुमार 20 वर्ष (पिता सुधीर प्रसाद यादव, योगीडीह निवासी) के रूप में की गयी है़ घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से कोडरमा रेफर कर दिया गया़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola