पथराव में थाना प्रभारी व एएसआइ भी हुए घायल

Updated at : 10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पथराव में थाना प्रभारी व एएसआइ भी हुए घायल

रात एक बजे हटा डोमचांच में लगा जामडोमचांच. बीते शनिवार की शाम को समुद्री आहर के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला व छह माह के बच्चे की मौत के बाद देर रात तक कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम रहा. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका. […]

विज्ञापन

रात एक बजे हटा डोमचांच में लगा जामडोमचांच. बीते शनिवार की शाम को समुद्री आहर के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला व छह माह के बच्चे की मौत के बाद देर रात तक कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम रहा. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका. इसी बीच पुलिस पर पथराव भी हुआ. पुलिस ने भी लाठीचार्ज की. जिसमें कई लोग घायल हुए, वहीं पथराव में थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार, एएसआइ महेंद्र यादव व मोहन राम को भी चोटें आयी. देर रात एक बजे एसडीओ लियाकत अली, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. मौके पर तत्काल ट्रक मालिक लक्ष्मण यादव ने मृतका के परिजनों को नकद 51 हजार दिये. इसके अलावा लोगों की मांग थी कि सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहन खड़ा नहीं किया जाये व जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन काम करंे. लोगों का कहना था कि रात में ट्रक एक साथ पत्थर व स्टोन चिप्स लेकर निकलते हैं. इस पर रोक लगा कर एक-एक कर ट्रक निकलने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि हादसा न हो. इधर, पुलिस ने देर रात ट्रक को आग लगाने के प्रयास के आरोप में कुणाल यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को हुए हादसे में गिरिडीह के डोरंडा निवासी पूजा देवी व उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गयी थी. जबकि पति प्रकाश मोदी घायल हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola