महाराणा प्रताप की जयंती मनायी

कोडरमा. झारखंड बीएड कॉलेज में महारणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. इसका उदघाटन प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने मां शारदे व महाराणा प्रताप की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. संचालन प्रो. सुशीला देवी ने किया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप बचपन से ही अच्छे संस्कारों, अच्छे अस्त्र शस्त्रों का […]
कोडरमा. झारखंड बीएड कॉलेज में महारणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. इसका उदघाटन प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने मां शारदे व महाराणा प्रताप की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. संचालन प्रो. सुशीला देवी ने किया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप बचपन से ही अच्छे संस्कारों, अच्छे अस्त्र शस्त्रों का ज्ञान, स्वाभिमान व धर्म की रक्षा की प्रेरणा अपने माता-पिता से ली थी. उनके पास चेतक नाम का एक घोड़ा व रामप्रसाद नाम का एक हाथी था. कॉलेज के सचिव डॉ डीएन मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है. मौके पर रीना, अंकित, मधु व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




