दिलचस्प होता है पार्षद चुनाव, वोटों का बिखराव भी होता है
Updated at : 30 Apr 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ज्यादा दावेदारी तो दिखती है, पर रोमांचक मुकाबला पार्षद के चुनाव में दिखता है. छोटे से क्षेत्र में चुनाव होने के कारण कई प्रत्याशी मैदान में होते हैं. ऐसे में वोटों का बिखराव भी होता है और प्रत्याशी बहुत कम अंतर से जीतते-हारते हैं. […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ज्यादा दावेदारी तो दिखती है, पर रोमांचक मुकाबला पार्षद के चुनाव में दिखता है. छोटे से क्षेत्र में चुनाव होने के कारण कई प्रत्याशी मैदान में होते हैं.
ऐसे में वोटों का बिखराव भी होता है और प्रत्याशी बहुत कम अंतर से जीतते-हारते हैं. वर्ष 2010 में हुए झुमरीतिलैया नगर पर्षद चुनाव का परिणाम देखें, तो पता चलता है कि कई प्रत्याशी बहुत कम वोटों के अंतर से जीते. वार्ड एक में कुल मतदाता 1668 थे.
यहां नौ प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण वोटों का बिखराव हुआ. वहीं वार्ड दो में कुल मतदाता 607 थे. यहां पार्षद विजय शुक्ला ने अपने प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को मात्र पांच वोट से शिकस्त दी थी. सबसे दिलचस्प मुकाबला तो वार्ड नंबर तीन में दिखा था. यहां कुल मतदाता 540 थे. प्रत्याशी आशा पांडेय मात्र दो वोट से विजयी हुई थी, जबकि संध्या देवी को हार का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




