उपायुक्त ने किया निरीक्षण

फोटो – 7 कोडपी 10जानकारी लेते डीसी छवि रंजन प्रतिनिधिमरकच्चो. उपायुक्त छवि रंजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार गायब मिले. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया. इसमें भी डॉ अजय कुमार की अग्रिम हाजिरी बनी हुई थी. […]
फोटो – 7 कोडपी 10जानकारी लेते डीसी छवि रंजन प्रतिनिधिमरकच्चो. उपायुक्त छवि रंजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार गायब मिले. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया. इसमें भी डॉ अजय कुमार की अग्रिम हाजिरी बनी हुई थी. उपायुक्त ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रधान सचिव को इस बाबत लिखने की बात कही. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व डीसी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा व सिविल सर्जन डॉ एसएन तिवारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. इस दौरान भी डॉ अजय गायब थे और उनकी एक दिन की अग्रिम हाजिरी भी बनी हुई थी. उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने एंटी रैबीज उपलब्ध कराने की मांग की . इस पर उपायुक्त ने कहा कि दो दिन के अंदर एंटी रैबीज उपलब्ध कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




