विभिन्न घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार / झुमरीतिलैया. जिले के कोडरमा व तिलैया थाना के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से घटित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. खरकोटा निवासी 40 वर्षीय बालेश्वर यादव (पिता स्व. तुली यादव) की मौत जयनगर रोड चौक के समीप मोटरसाइकिल पलट जाने से […]
प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार / झुमरीतिलैया. जिले के कोडरमा व तिलैया थाना के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से घटित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. खरकोटा निवासी 40 वर्षीय बालेश्वर यादव (पिता स्व. तुली यादव) की मौत जयनगर रोड चौक के समीप मोटरसाइकिल पलट जाने से हो गयी. उक्त व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 12ई-2208) से कोडरमा आ रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर उनकी मोटरसाइकिल पलट गयी. दूसरी घटना इसी चौक के आगे बाईपास रोड स्थित संगम फर्नीचर दुकान में घटित हुई. इस दुकान में पटना निवासी मजदूर मो सम्सुद्दीन मियां (पिता इशाक मियां) का शव शनिवार को बरामद किया गया. दुकान मालिक के मुताबिक उक्त मजदूर उसके यहां काम करता था और रात्रि में दुकान में ही सोता था. बीती रात्रि को खाना खाकर सोया. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दरवाजा खोला तो उक्त मजदूर को मृत पाया. वही झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिमा टॉकीज के निकट हुई सड़क हादसे मे तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिल के सीधी भिड़ंत में घटना घटी. इस घटना में करमा निवासी निलेश कुमार व विजय कुमार (दोनों के पिता हरिलाल यादव) व मरकच्चो थाना क्षेत्र के दलदल निवासी मुरली यादव (पिता जोबा महतो) बुरी तरह से घायल हो गये. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया२ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




