सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही न बरतें

Updated at : 04 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही न बरतें

फोटो – 4 कोडपी 14बैठक में एएसपी नौशाद आलम व अन्य एएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की कोडरमा बाजार. एएसपी नौशाद आलम ने बुधवार को विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही न बरती […]

विज्ञापन

फोटो – 4 कोडपी 14बैठक में एएसपी नौशाद आलम व अन्य एएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की कोडरमा बाजार. एएसपी नौशाद आलम ने बुधवार को विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही न बरती जाये. विभिन्न थानों में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अब सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत पकड़े जानेवाले वाहनों को कागजात व अन्य चीज के लिए डीटीओ कार्यालय से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर कोडरमा थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद, तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव, इंस्पेक्टर अजय सिंह, डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार, मरकच्चो थाना प्रभारी किशुन दास, नवलशाही थाना प्रभारी नरेश कुमार, सतगावंा थाना प्रभारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola