हनुमान जयंती महोत्सव तीन व चार अप्रैल को

Updated at : 04 Mar 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जयंती महोत्सव तीन व चार अप्रैल को

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की बैठक अग्रसेन भवन में हुई. बैठक में मंडल का 34वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जयंती महोत्सव तीन व चार अप्रैल को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम अड्डी बंगला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ राम गोपाल फैक्टरी में होगा. पहले दिन तीन अप्रैल को स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की बैठक अग्रसेन भवन में हुई. बैठक में मंडल का 34वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जयंती महोत्सव तीन व चार अप्रैल को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम अड्डी बंगला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ राम गोपाल फैक्टरी में होगा. पहले दिन तीन अप्रैल को स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके अलावा कई कार्यक्रम होंगे. चार अप्रैल की सुबह चार बजे आरती व हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. महोत्सव को लेकर शहर में तोरण द्वार लगाये जायेंगे. इसको लेकर अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की व संचालन सचिव अरविंद चौधरी ने किया. बैठक में अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश सिंह, धीरेंद्र नाथ मिश्रा, सुजय सिंह, नवीन सिन्हा, बबलू सिंह, मनोज माथुर, गुड्डू मिश्रा, राकेश कपसिमे, असीम सिन्हा, संतोष सिंह, उमेश यादव, राकेश कपसिमे, ज्योति पहाड़ी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola