नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया जागरूक

Updated at : 03 Mar 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया जागरूक

सतगावां. दामोदर महिला मंडल की ओर से करचैता में कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया. इसमें दोनैया, करचैता व महथाडीह कलस्टर की महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान नुक्कड़ सभा कर महिला सशक्तीकरण, दहेज प्रथा, अशिक्षा व बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. अध्यक्षता कंचन कुमारी ने की. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश […]

विज्ञापन

सतगावां. दामोदर महिला मंडल की ओर से करचैता में कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया. इसमें दोनैया, करचैता व महथाडीह कलस्टर की महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान नुक्कड़ सभा कर महिला सशक्तीकरण, दहेज प्रथा, अशिक्षा व बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. अध्यक्षता कंचन कुमारी ने की. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि आज समय के साथ समाज में काफी बदलाव आया है और महिलाएं जागरूक होकर स्वयं को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं. इसमें महिला मंडल का विशेष योगदान है. इस मौके पर मुन्ना सिंह, रधिया देवी, सावित्री देवी, मंती देवी, झालो देवी, रीना देवी आदि थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola