30 जवानों ने किया रक्तदान
Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Sep 2025 9:25 PM
सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ़ कोडरमा के सहयोग से रविवार को केटीपीएस बांझेडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
जयनगर
सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ़ कोडरमा के सहयोग से रविवार को केटीपीएस बांझेडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें स्वैच्छिक 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में केटीपीएस बांझेडीह के महाप्रबंधक मनोज कुमार ठाकुर, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार कुकरेती, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत कुमार वर्णवाल, सचिव गौतम पाल, प्रेरणा शाखा मंडल (एक) के सहायक मंत्री श्रेया केडिया, अध्यक्ष सारिका लड्ढा मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर केटीपीएस के महाप्रबंधक श्री ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. वहीं डिप्टी कमांडेंट दीपेंद्र सिंह ने रक्तदान कर जवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वर्णवाल ने सीआईएसएफ की इस पहल की सराहना करते हुए सभी से नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया. वहीं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की उपासना का पर्व है, ऐसे में हमारी मातृशक्ति ने रक्तदान कर सच्ची शक्ति दिखायी है. मौके पर सीआइएसएफ के निरीक्षक फायर सतीश कुमार दिवाकर, सीआईएसएफ के असूचना प्रभारी अवर निरीक्षक कृष्णकांत, अवर निरीक्षक सुनील कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मुन्ना सुल्तानिया, सदस्य चरणजीत सिंह, आदेश कुमार, प्रेरणा शाखा की सचिव नेहा हिसारिया, सदस्य मीना हिसारिया, मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी सहित दर्जनों सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










