200 बकरियां मरीं

Published at :31 Jul 2013 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
200 बकरियां मरीं

16 जुलाई को मिली थी बकरियां, चार दिन में कोडरमा बाजार : जयनगर, चंदवारा व सतगावां में अज्ञात बीमारी से चार दिन में 200 बकरियों के मरने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जयनगर प्रखंड के डंडाडीह निवासी रामाशंकर यादव, बाघमारा निवासी मो बैजंती देवी, गोपालडीह निवासी रीतलाल रजक […]

विज्ञापन

16 जुलाई को मिली थी बकरियां, चार दिन में

कोडरमा बाजार : जयनगर, चंदवारा सतगावां में अज्ञात बीमारी से चार दिन में 200 बकरियों के मरने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जयनगर प्रखंड के डंडाडीह निवासी रामाशंकर यादव, बाघमारा निवासी मो बैजंती देवी, गोपालडीह निवासी रीतलाल रजक चंदवारा के तिलैया डैम निवासी सहदेव राय को एनएमपीएस (राष्ट्रीय सघन बकरा योजना) के तहत 47-47 बकरियां तीनतीन बकरे (कीमत 61,500) दिये गये थे.

उक्त योजना एक लाख 31 हजार प्रति लाभुक की है. इसमें से शेष राशि में 68,500 में लाभुक को शेड निर्माण, बरतन, जानवरों का चारा आदि शामिल हैं. उक्त लाभुकों को विभाग द्वारा इसी माह 16 जुलाई को बकरियां दी गई थीं.

लाभुकों का आरोप है कि दी गयी बकरियां बीमार थीं. इसकी शिकायत करने पर पदाधिकारियों ने बताया कि 15 दिन की गारंटी है, अगर बकरियों को कुछ होता है, तो आपूर्तिकर्ता दोबारा दूसरी बकरी देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola