ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन’के लिए 11 मई को चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन’के लिए 11 मई को चलेगी भारत गौरव ट्रेन

ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन’के लिए 11 मई को चलेगी भारत गौरव ट्रेन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा विभिन्न ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन’ के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. इस संबंध में कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में आईआरसीटीसी के अरविंद चौधरी तथा आईआरसीटीसी कोलकाता के जोनल मैनेजर मोइनक दत्ता ने संयुक्त रूप से विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (पैकेज कोड EZBG30) की शुभ यात्रा 11 मई 2026 को झारखंड से प्रारंभ होगी. यह विशेष टूर 11 रात और 12 दिनों का होगा, जिसमें यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराये जायेंगे. यह पहल केंद्र सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन मे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा के दर्शन, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रियों को बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा दी जायेगी अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन झारखंड के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे स्टेशनों से यात्रियों को बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करेगी. प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी, जिसमें भोजन, आवास और गाइड जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी. इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola