हज यात्रियों का जत्था रवाना

Updated:
विज्ञापन
हज यात्रियों का जत्था रवाना

हज यात्रियों का जत्था रवाना

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के पिपचो व रघुनियाडीह से हज यात्रा पर जाने वाले हाज यात्रियों का जत्था लोगों ने गाजे बाजे के साथ रवाना किया. जत्था में मौलाना ताहिर हुसैन फैजी, जाहिदा खातून, शहादत अंसारी और अजबुन खातून शामिल हैं. विदा करते समय माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तथा सफल हज यात्र व सलामती की दुआ की गयी. मौलाना बशीर आलम निजामी ने अपने संबोधन में कहा कि हज इस्लाम का एक अहम स्तंभ है, जो इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का पैगाम देता है. आज जिस तरह सभी समुदाय के लोग मिलकर हाजियों को विदाई दे रहे हैं, वह हमारे समाज की खूबसूरती को दर्शाता है. हाजी जब पवित्र धरती पर पहुंचे, तो पूरे मुल्क और इंसानियत की भलाई के लिए दुआ करें. मौलाना शमशाद हनफी ने कहा कि हज का सफर सिर्फ एक इबादत नहीं, बल्कि आत्मा की पाकीजगी का जरिया है. खासकर आज हिंदू-मुस्लिम एकता का जो दृश्य देखने को मिला, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है. विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक रहा. सभी ने हाजियों की सकुशल यात्रा और सुरक्षित वापसी की कामना की. मौके पर मुफ्ती नौशाद आलम अमजदी, सरमद बरकाती, कौशर खान, मुखिया रामेश्वर यादव, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola