नि:शक्त महिला से दुष्कर्म

सतगावां : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित खुट्टा निवासी 40 साल की विधवा महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया. महिला बोलने और सुनने में अक्षम है. महिला के पुत्र के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने एक आरोपी हलकुशा निवासी अर्जुन रजक को पकड़ कर पुलिस के […]
सतगावां : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित खुट्टा निवासी 40 साल की विधवा महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया. महिला बोलने और सुनने में अक्षम है. महिला के पुत्र के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने एक आरोपी हलकुशा निवासी अर्जुन रजक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक अन्य आरोपी सुरेश यादव फरार है.
गाड़ी में बैठाया : जानकारी के अनुसार, महिला भिक्षाटन कर घर लौट रही थी. वह बासोडीह स्टैंड के पास खड़ी थी. इस बीच टेहरो पंचायत के हलकुशा निवासी अर्जुन रजक अपने सहयोगी सुरेश यादव के साथ अपनी गाड़ी में वहां पहुंचा.
महिला को गाड़ी में बैठा लिया. दोनों महिला को खुट्टा से आगे बगीचा में ले गये और दुष्कर्म किया. इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे खुट्टा विद्यालय के बरामदे पर फेंक दिया. उसे बेहोश देख एक ग्रामीण ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी. ग्रामीणों ने से निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां होश में आने के बाद इशारों से उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीण अर्जुन रजक को पकड़ कर उसके सामने लाये, जिसे पीड़िता ने पहचान लिया. ग्रामीणों ने अर्जुन को पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




