विद्युत कटौती पर जतायी नाराजगी

Updated at : 09 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत कटौती पर जतायी नाराजगी

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सीडी बालिका उच्च विद्यालय में जिला संयोजक लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई. अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मिष्टकार व जिला संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद मौजूद थे. बैठक के दौरान नगर में व्याप्त विद्युत संकट के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर की कई परीक्षाओं की तैयारी में […]

विज्ञापन

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सीडी बालिका उच्च विद्यालय में जिला संयोजक लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई. अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मिष्टकार व जिला संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद मौजूद थे. बैठक के दौरान नगर में व्याप्त विद्युत संकट के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर की कई परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो विद्यार्थियों के नेतृत्व में आंदोलन होगा. वहीं सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों के छह माह से लंबित वेतन भुगतान पर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि नियमित वेतन भुगतान नहीं होने से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है. बैठक का संचालन राहुल सिंह ने किया. मौके पर कॉलेज अध्यक्ष रितेश सिंह, नगर मंत्री विकास सिन्हा, आशीष गुप्ता, मोहित शर्मा, प्रिंस कुमार, दिलीप यादव, मन्नू यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola