कांग्रेस जिला कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा

जारी घोषणा के मुताबिक, इस कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

कोडरमा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्वीकृत जिला कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा कर दी है. जारी घोषणा के मुताबिक, इस कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा. इसमें जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित विभिन्न पदों पर कई नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं ब्लॉक प्रभारी सहित संगठनात्मक कार्यों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. श्री रजक ने बताया कि नयी कार्यकारिणी में अनंत कुमार मेहता, मालती चंद्रा, चंद्रभूषण साव, अज्जू सिंह, अनिल दास, दशरथ पासवान, मिस्वाउद्दीन सहित कई लोगों को जिम्मेवारी दी गयी है. यह टीम पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी. सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने तथा जनमुद्दों को उठाने का निर्देश दिया गया है. घोषणा के मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष क्यूमउद्दीन , नगर पर्षद अध्यक्ष संजय सेठ, कुमार रवि, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola