वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत
Updated at : 11 Apr 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान नवलशाही की तरफ से तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने हिरण को टक्कर मार दी
विज्ञापन
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कानिकेंद स्थित मां चंचालिनी गेट के समीप वाहन की चपेट में आने से एक हिरण की मौत हो गयी. घटना शनिवार दिन के करीब 11 बजे की है. बताया गया कि संभवत: पानी की तलाश में हिरण भटकता हुआ मुख्य मार्ग की तरफ आ गया. सड़क पार करने के दौरान नवलशाही की तरफ से तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने हिरण को टक्कर मार दी, जिससे हिरण की मौत मौके पर ही हो गयी. इसकी जानकारी नवलशाही पुलिस व वन विभाग को दी गयी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गयी.
दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई
कोडरमा बाजार . चाराडीह चौक के समीप दिनदहाड़े छिनतई की घटना हुई. बाइक सवार दो उचक्के महिला से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. पीड़िता चाराडीह निवासी सुगंति देवी (पति स्व लालो राम) शनिवार को झुमरीतिलैया से टोटो से चाराडीह लौट रही थी. टोटो से उतरते ही उचक्के झपट्टा मार कर महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




