कोडरमा में आधार केंद्र का उद्घाटन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 9:34 PM

विज्ञापन

विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी ऋतुराज व जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कोडरमा. आम लोगों को आधार से संबंधित सेवा आसानी से व एक ही जगह पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय में नये आधार केंद्र का उद्घाटन हुआ. विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी ऋतुराज व जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस केंद्र के शुरू होने से आम लोगों को आधार नामांकन, अद्यतन (अपडेट) व अन्य संबंधित सेवाएं अब आसानी से उपलब्ध होंगी. मौके पर अतिथियों ने कहा कि यह पहल नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बीडीओ ने किया एसआइआर कार्यों का निरीक्षण

जयनगर . प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआइआर कार्यों का बीडीओ गौतम कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सभी घरों पर स्टीकर लगाना है. बीएलओ द्वारा रजिस्टर में प्रत्येक परिवार के हेड ऑफ द फैमिली का नाम दर्ज करना है. इसके लिये नजरी नक्शा/मतदाता सूची उपलब्ध होना चाहिए. शेष मैपिंग प्रतिशत भी बढ़ाना है. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola