योजनाओं के चयन में सहभागिता सुनिश्चित करें : बीडीओ

सतगावां: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने बैठक कर मनरेगा की योजनाओं के चयन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड नियोजन दल, सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सहयोग से योजनाओं का चयन करने के साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों में दो जनवरी 2015 […]
सतगावां: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने बैठक कर मनरेगा की योजनाओं के चयन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बीडीओ ने कहा कि प्रखंड नियोजन दल, सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सहयोग से योजनाओं का चयन करने के साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों में दो जनवरी 2015 से 10 जनवरी तक प्रत्येक गांव में ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन करें. साथ ही इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के लाभुकों का चयन करें. उन्होंने वर्ष 2015-16 के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मनरेगा बीपीओ रवि शंकर, जीपीएस बालेश्वर प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार, खुर्शीद मियां, रघुनंदन प्रसाद, अमित कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




