उर्जा समिति की बैठक में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर चर्चा

फोटो – 3 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्य कोडरमा बाजार. जिला ऊर्जा समिति की बैठक बुधवार को डीसी के रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर कई निर्णय लिये गये. जिला मुख्यालय स्थित लक्खीबागी, मरियमपुर, मडुआबाड़ी, पांडेयटोला आदि क्षेत्रों में सिंगल फेज को डबल फेज करने […]
फोटो – 3 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्य कोडरमा बाजार. जिला ऊर्जा समिति की बैठक बुधवार को डीसी के रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर कई निर्णय लिये गये. जिला मुख्यालय स्थित लक्खीबागी, मरियमपुर, मडुआबाड़ी, पांडेयटोला आदि क्षेत्रों में सिंगल फेज को डबल फेज करने का निर्देश डीसी ने दिया. वहीं सतगावां प्रखंड के सिहास में जले ट्रांसफारमर को बदलने तथा इसी प्रखंड के जामातरी में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पावर ट्रांसफारमर बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि पांच एमबीए को 10 एमबीए में परिवर्तन किया जाये. मौके पर सहायक अभियंता राकेश कुमार, रघु प्रसाद, मोहन सिंह, संतोष सहाय, नगर पंचायत अध्यक्ष मो शब्बन, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, नगर पर्षद उपाध्यक्ष अनवारूल हक, बी.बी. सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




