घर पर बारात पहुंचने से पहले दूल्हन फरार

Updated:
विज्ञापन
घर पर बारात पहुंचने से पहले दूल्हन फरार

युवती का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध होने की सामने आयी बात

विज्ञापन

: युवती का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध होने की सामने आयी बात मरकच्चो. प्रखंड क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है़ यहां शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. घर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब दुल्हन बारात पहुंचने से पहले घर से गायब हो गयी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया़ जानकारी के अनुसार, प्रखंड की एक लड़की की शादी जयनगर प्रखंड के किसी गांव में तय हुई थी. लड़की के घर पर शादी को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थीं. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था और पारंपरिक रस्म भी पूरी की जा रही थी. तय समय के अनुसार 20 अप्रैल को दूल्हा पक्ष बारात लेकर लड़की के घर के लिए रवाना हुआ़ बारात जैसे ही गांव के नजदीक पहुंची, उसी दौरान दुल्हन अचानक घर से गायब हो गयी. शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह किसी काम से घर के बाहर गयी होगी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने पर चिंता बढ़ने लगी़ परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका़ इसी बीच किसी ने बताया कि दुल्हन का पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और संभवतः वह उसी के साथ भाग गयी है़ दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही घर में सन्नाटा पसर गया़ दूल्हा और उसके परिजन इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध रह गये. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और इंतजार का दौर चलता रहा, लेकिन जब देर रात तक दुल्हन का कोई पता नहीं चला, तो आखिरकार बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा़ इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष के घर में मातम जैसा माहौल है़ दूसरी ओर, दूल्हा पक्ष भी काफी निराश और नाराज बताया जा रहा है़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola