पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

युवक पेशे से कुली था और कोडरमा जंक्शन पर काम करता था़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार तिलैया बस्ती में एक युवक द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है़ मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि कुमार यादव (पिता मोहित यादव) के रूप में हुई है़ युवक पेशे से कुली था और कोडरमा जंक्शन पर काम करता था़ जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात रवि काम से घर लौटा़ इसके बाद उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया़ विवाद इतना बढ़ गया कि रवि ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया़ तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गये, जहां डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया़ हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में ही रवि की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन शव को घर ले आये. मंगलवार सुबह घटना की सूचना तिलैया पुलिस को मिली़ पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ मृतक की एक छोटी बेटी है वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola