साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक रहने की जरूरत

600 एनसीसी कैडेटों ने सुबह वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल के साथ अपनी दिनचर्या की शुरुआत की़
कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है़ शिविर के सातवें दिन कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में जिले भर से आये लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने सुबह वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल के साथ अपनी दिनचर्या की शुरुआत की़ शिविर का मुख्य आकर्षण आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक शशि कुमार का सत्र रहा़ उन्होंने बताया कि आज के समय में छात्रों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में उन्हें नकारात्मक विचारों से दूर रहकर आत्मविश्वास विकसित करना चाहिए़ इसके बाद कोडरमा साइबर सेल के अधिकारी अरविंद कुमार एवं अक्षय कुमार ने कैडेटों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक जॉब ऑफर एवं साइबर बुलिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी़ कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) ने भी कैडेटों को संबोधित किया. इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं साइबर सेल अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया़ प्रशिक्षण में सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार एएन हेंब्रम, सूबेदार शशि एवं सूबेदार जतरू तिर्की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




