पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :21 Apr 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Controversial Remark

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, फोटो पीटीआई

Mallikarjun Kharge vs PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी के टारगेट में आ गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर अटैक करते हुए- बयान की निंदा की.

विज्ञापन

Mallikarjun Kharge vs PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया और लिखा- हर दिन कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहकर देश को शर्मसार किया. देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान उन लाखों लोगों का अपमान है जो मोदी जी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं.

कांग्रेस को देश की जनता देगी जवाब : शाह

अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी जैसे नेता को आतंकवादी कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है. जब भी कांग्रेस मोदी जी पर अपशब्दों की बौछार करती है, तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है. इस बार भी जनता ही जवाब देगी.

खरगे ने पीएम मोदी को लेकर क्या विवादित बयान दिया था?

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा था. खरगे ने कहा, अन्नादुरई की तस्वीर लगाने वाले अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने सफाई देते हुए कहा- उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को आतंकित कर रहे हैं. वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. इसे आतंकित करना. वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आखिर खरगे ने ऐसा क्या कह दिया कि देनी पड़ी सफाई! हमलावर हुई बीजेपी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola