Google, Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया यूपी का ये कॉलेज, IIT को देता है टक्कर

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
Best BTech College: MNNIT इलाहाबाद आज के समय में प्लेसमेंट के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां के स्टूडेंट्स को Google और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में मौके मिल रहे हैं. यही वजह है कि अब इस कॉलेज को IITs के बराबर टक्कर देने वाला माना जा रहा है.
Best BTech College: देश के टॉप कॉलेज की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम IITs का आता है. हालांकि, कई ऐसे भी कॉलेज हैं जहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई आईआईटी को पीछे छोड़ चुका है. इन्हींं में एक नाम प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MNNIT इलाहाबाद का आता है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
Best BTech College: कंप्यूटर साइंस ने मचाया धमाल
अगर MNNIT इलाहाबाद में प्लेसमेंट की बात करें तो Computer Science & Engineering ब्रांच सबसे आगे रही. यहां 308 में से 298 स्टूडेंट्स प्लेस हुए, यानी करीब 96.75% प्लेसमेंट. एवरेज पैकेज 27.72 लाख रुपये रहा, जबकि मैक्स पैकेज 72 लाख तक पहुंच गया. यह दिखाता है कि इस ब्रांच के स्टूडेंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है.
Electrical Engineering और Electronics & Communication Engineering ने भी शानदार प्रदर्शन किया. Electrical में एवरेज पैकेज 22.14 लाख और मैक्स 63.78 लाख तक गया. वहीं ECE में एवरेज 22.98 लाख और मैक्स 72 लाख तक पहुंचा. प्लेसमेंट प्रतिशत भी 79% से 81% के बीच रहा, जो काफी अच्छा माना जाता है.
MNNIT Allahabad Placement 2025-26 Record
MNNIT इलाहाबाद में ब्रांच वाइज प्लेसमेंट
| ब्रांच | एवरेज CTC (लाख) | Max CTC (लाख) |
|---|---|---|
| Biotechnology | 8.4 | 15 |
| Chemical Engineering | 11.22 | 44.27 |
| Civil Engineering | 8.15 | 17.37 |
| Computer Science & Engineering | 27.72 | 72 |
| Electrical Engineering | 22.14 | 63.78 |
| Electronics & Communication Engineering | 22.98 | 72 |
| Mechanical Engineering | 10.41 | 63.78 |
| Production & Industrial Engineering | 9.42 | 14 |
Chemical Engineering में एवरेज पैकेज 11.22 लाख और मैक्स 44.27 लाख रहा. Mechanical Engineering में 10.41 लाख एवरेज और 63.78 लाख तक का हाई पैकेज मिला. Civil Engineering और Biotechnology में भी स्टूडेंट्स को अच्छे मौके मिले, जहां एवरेज पैकेज 8 लाख से ऊपर रहा.
MNNIT इलाहाबाद के प्लेसमेंट में सबसे खास बात यह रही कि यहां के स्टूडेंट्स को Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों में भी मौका मिला. ये कंपनियां आमतौर पर सिर्फ टॉप कॉलेजों से ही भर्ती करती हैं, लेकिन MNNIT के छात्रों ने अपनी स्किल और मेहनत से इन कंपनियों में जगह बनाई.
यह भी पढ़ें: IIT कानपुर में BTech की फीस कितनी है, देखें सेमेस्टर वाइज स्ट्रक्चर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




