एसएफआइ व डीवाइएफआइ ने गृह मंत्री का पुतला फूंका

कोडरमा : जवाहरलाल नेहरू विवि के छात्रों और शिक्षण संकाय पर किये गये हमले के विरोध में एसएफआइ, डीवाइएफआइ ने मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. साथ ही झंडा चौक पर गृह मंत्री अमित साह का पुतला फूंकते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की. डीवाइएफआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा […]
कोडरमा : जवाहरलाल नेहरू विवि के छात्रों और शिक्षण संकाय पर किये गये हमले के विरोध में एसएफआइ, डीवाइएफआइ ने मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. साथ ही झंडा चौक पर गृह मंत्री अमित साह का पुतला फूंकते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की. डीवाइएफआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि रविवार को दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सशस्त्र नकाबपोश युवकों ने जेएनयू कैंपस में प्रवेश किया और तीन घंटे तक कैंपस के अंदर यहां तक की लड़कियों के हॉस्टल में घुस कर पिटाई की. इसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइसी घोष हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी.
उनके साथ 20 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को एम्स में भर्ती कराया गया. घटना का वीडियो, व्हाट्सएप समूहों के स्क्रीन शॉट्स से लगता है कि यह हमला पूर्व से निर्धारित था. ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर सजा दी जानी चाहिए. सीपीएम नेता रमेश प्रजापति व सीपीआइ नेता प्रकाश रजक ने कहा कि विवि के कुलपति को बर्खास्त करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिसर में सामान्य स्थिति व विवि की प्रतिष्ठा बनी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




