महायज्ञ से लोगों में आस्था जागृत होती है : विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन

महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

जयनगर. प्रखंड के करमाटांड़ में श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञाचार्य राजकुमार शास्त्री, आचार्य दिगंबर शास्त्री, रितेश शास्त्री, अक्षय कृष्ण शास्त्री, मनोरंजन शास्त्री ने किया. कलश यात्रा का उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, शिक्षाविद मो मुश्ताक खान, मुखिया रामदेव यादव, शिक्षाविद रामदेव प्रसाद यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि महायज्ञ से लोगों में धार्मिक आस्था की जागृति होती है. इस प्रकार के आयोजन से ग्राम मुहल्ला में सुख शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है. कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर चौधरी ने किया. कलश यात्रा में शामिल 551 महिलाएं जय श्रीराम, जय माता दी, जय भोलेनाथ, जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए बराकर नदी उत्तरवाहिनी पहुंची, जहां कलश में जल भरा. यहां से विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. मौके पर प्रधान पुजारी हिरालाल पंडित, प्रदीप पंडित, प्रसादी पंडित, अध्यक्ष महेश पंडित, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, स्थानीय मुखिया इंदु देवी, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, मुखिया गणपत यादव, रामचंद्र यादव, पूर्व मुखिया अजय यादव, मुंशी यादव, लक्ष्मण यादव, रामजी यादव, मनोज यादव, विनोद यादव, अशोक यादव, पंसस धानेश्वर राणा, कारू सिंह, किशुन राणा, जानकी पंडित, बुधन पंडित, रामेश्वर पंडित, लाटो पंडित, सुखदेव पंडित, महावीर यादव, तुलसी यादव, वकील यादव, नीतू यादव, प्रयाग महतो, बंशी सिंह, यमुना सिंह, कृष्ण पंडित, हीरालाल पंडित, पप्पु पंडित, पिंटू पंडित आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola